करनाल में असंध विधायक का उद्घाटन पत्थर तोड़ा:​​​​​​​तीन शरारती तत्व सीसीटीवी में कैद, रात के अंधेरे में चली कुल्हाड़ी

करनाल जिला के सालवन गांव की कश्यप वाली गली में असंध विधायक ने जिस पत्थर का उद्घाटन किया और उसी रात अज्ञात शरारती तत्वों ने उसे तोड़ डाला। सीसीटीवी में तीन लोग नजर आए है। गांव के ब्लॉक समिति सदस्यों ने खण्ड कार्यालय में लिखित शिकायत दी। बीडीपीओ ने फुटेज के साथ थाने को पत्र भेजा। बीडीपीओ की शिकायत के आधार पर असंध पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्थर टूटने की पूरी घटना

27 अक्टूबर को दिन में विधायक ने सालवन में कश्यप वाली गली में विकास कार्य का शिलान्यास किया। रिबन काटा, फोटो खिंचवाई और पत्थर गाड़ दिया। इसके बाद कल देर रात को तीन लोग चुपके से पहुंचे। उद्घाटन पत्थर पर जोरदार वार किए और उसको तोड़ दिया। घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

गांव वालों ने दी लिखित शिकायत

 

आज सुबह जब लोग उठे तो टूटा पत्थर देखकर गहरी नाराजगी जताई। ब्लॉक समिति सदस्य अमित कुमार और जयमल ने तुरंत खण्ड कार्यालय असंध पहुंचकर बीडीपीओ प्रशान्त कुमार को पूरी बात बताई। दोनों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई। बीडीपीओ ने सीसीटीवी फुटेज देखी और तुरंत थाना असंध को पत्र लिख दिया।

 

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

 

बीडीपीओ ने असंध पुलिस को शिकायत पत्र लिखा। पुलिस चौकी सालवन के इंचार्ज हकबीर सिंह ने मौके पर जाकर मुआयना किया। टूटे पत्थर के टुकड़े देखे और फुटेज चेक की। जिसके बाद आरोपियों ने मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।