करनाल में मनोहर लाल का सैलजा पर तंज:​​​​​​​बोले- हिम्मत है तो सरकार चलाकर दिखाएं, सकुशल लाए जाएंगे ईरान में फंसे युवक

ईरान में फंसे युवकों को लेकर मनोहर लाल बोले

 

पत्रकारों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि “करनाल के दो युवक इस समय ईरान में डोंकरों के चंगुल में फंसे हुए हैं। भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए। वहां की सरकार से संपर्क में हैं, ताकि युवकों को किसी प्रकार की यातना न दी जाए। अगर उन्हें डिपोर्ट किया जाता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि गैरकानूनी तरीके से विदेश जाना उचित नहीं है। जैसे हमारे देश में कोई बाहर से अवैध तरीके से आता है तो हम भी उसका विरोध करते हैं।

 

वहीं, धान घोटाले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई कहां कि विभाग जांच कर रहा है जिसने भी गलत काम किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।