करनाल, 19 दिसंबर (Janta Breaking News) सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि वर्तमान पिराई सत्र 2025-26 के दौरान शुगर मिल ने 23 दिनों में 6.78 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर ली है तथा वर्तमान में मिल की ओनडेट रिकवरी 9.60 प्रतिशत तथा टूडेंट रिकवरी 9.08 प्रतिशत है। चीनी मिल 53,000 क्विंटल रिफाइंड चीनी का उत्पादन कर लिया गया है तथा चीनी मिल लगातार 60 आईसीयूएमएसए कलर के भीतर ही चीनी का निर्माण कर रही है जो सरकार द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार है। उल्लेखनीय है कि मिल ने वर्तमान समय तक चीनी मिल में स्थापित 18 मेगावाट को जनरेशन प्लांट से कुल 80.90 लाख यूनिट का उत्पादन किया तथा जिसमें से 51.85 लाख यूनिट उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम को निर्यात करके 3.30 करोड अतिरिक्त शुद्ध लाभांश प्राप्त किया है।
चीनी मिल ने गन्ना किसानों को 8 दिसंबर तक की गई गन्ना आपूर्ति का 10.56 करोड रुपये का भुगतान कर दिया गया है। गत्रा आपूर्ति करने वाले किसानों की सुविधा हेतु अटल किसान कैंटीन के माध्यम से मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है तथा रात्रि में विश्राम करने वाले किसानों के लिए आधुनिक विश्राम गृह की व्यवस्था की गई है । यहाँ पर यह भी उल्लेखनीय है कि 3500 टीसीडी रिफाइंड शुगर प्लांट कि स्थापना से ही नए आयाम स्थापित करता रहा है। इस सन्दर्भ में करनाल सहकारी चीनी मिल को पिराई सत्र 2021-22 में पुणे में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र द्वारा तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया था तथा पिराई सत्र 2022-23 में अंबेडकर भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार ने नवाजा गया था।
उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए पिराई सत्र 2023-24 में अंबेडकर भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय सहकारिता मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री, हरियाणा सरकार डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया था। गत दिवस मुरथल (सोनीपत) में आयोजित अखिल भारतीय 72 वें सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा करनाल सहकारी मीनी मिल को तकनीकी दक्षता में शत-प्रतिशत दक्षता प्राप्त करने के कारण द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। सहकारी चीनी मिल की ओर से मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने यह पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों से प्राप्त किया।