करनाल, 19 दिसंबर (Janta Breaking News) जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान व नशा मुक्त हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इरम हसन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,जलमाना पहुंचीं। जहां पहुंचने पर प्रधानाचार्य व स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सब डिविजनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, असंध मे पैनल अधिवक्ता भी उपस्थित थे।
इस मौके पर सीजेएम डा. इरम हसन ने विद्यार्थियों व स्टाफ को नशे से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी और नशा न करने व बाल विवाह न करवाने की शपथ दिलाई। इसके अलावा जिला जन संपर्क विभाग से नाटक टीम जिसमे हिशम सिंह, सुमेर सिह, संदीप सैनी,हेमंत शर्मा और गुलाब सिंह द्वारा गीत गाकर विद्यार्थियों व स्टाफ नशे व बाल विवाह को न कहने हेतु प्रेरित किया।
इसके पश्चात दौरान सीजेएम डा. इरम हसन सब डिवीजन असंध पहुची। इस मौके पर अतिरिक्त सिविल जज (सिनियर डिवीजन) हरीश सब्रवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सीजेएम डा. इरम हसन ने पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियरस को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान व नशा मुक्त हरियाणा मिशन की जानकारी दी और जनसाधारण के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन कर नशे व बाल विवाह को न कहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरो व विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पैरा लीगल वालंटियर सिंदर द्वारा कुष्ट आश्रम व सुभद्रा वरिष्ठ नागरिक सदन में चाय पे चर्चा सैशन का आयोजन कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ जुड़े स्वयंसेवियों के सौजन्य से रिफ्रेशमेंट प्रदान की और अध्यापिका व स्वयंसेवी सीमा ने झुग्गी झोपड़ी इलाका के बच्चों को नशा व बाल विवाह मे भाग न लेने की शपथ दिलाई और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वयंसेवी के सौजन्य से सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट व टिफिन प्रदान किए।